ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर – रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 5 अप्रैल को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द

बिलासपुर : अगर आप भी रोजना ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते कल यानी 5 अप्रैल 2026 को मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर
ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर
ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
ट्रेन नंबर 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर
वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द (Train Cancelled) कर दिया है। आज 4 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते ये गाड़ियां प्रभावित रहेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: स्टार खिलाड़ियों की टक्कर, गिल बनाम आर्चर पर रहेंगी सबकी नजरें
बताया गया है कि गोंदिया रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात को अस्थायी रूप से बाधित करना जरूरी हो गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।





