दुर्ग के बाद बलरामपुर में भी अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, दो एकड़ में फसल पकड़ी गई, प्रशासन जांच में जुटा
बलरामपुर में जंगल किनारे पकड़ी गई तैयार अफीम की खेती, डोडों में भी किया गया चीरा

बलरामपुर : दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद दूसरा मामला बलरामपुर जिले से आया है। जहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। अफीम पूरी तरह से तैयार है और डोडों में चीरा भी लगाया गया है।
Illegal Liquor: अवैध शराब की बड़ी साजिश फेल, झाड़ियों में छुपा 6 हजार किलो महुआ लाहन पकड़ा गया
ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। वहीं, दुर्ग जिले में अफीन उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला है।
CG Bulldozer Action: नेशनल हाईवे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को मंगलवार (10 मार्च) को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।
भिलाई मामले में अपडेट
बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम को उखाड़ने के बाद अब खेत में लगे मक्के के फसल को भी पुरी तरह उजाड़ा जा रहा है। पूरे खेत को खाली किया जा रहा है।






