FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेल

Ishan Kishan की ICC रैंकिंग में बड़ी छलांग, Abhishek Sharma के लिए बढ़ा खतरा, Sanju Samson भी टॉप की ओर

ICC Rankings Update: आईसीसी की ओर से एक बार फिर से रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये पहली रैंकिंग है। इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा फिर से देखने के लिए मिल रहा है। ​ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। अब अभिषेक शर्मा की पहले नंबर की कुर्सी पर खतरा खड़ा हो गया है। संजू सैमसन भी अपने शानदार खेल की बदौलत उड़ान भरने में कामयाब रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को हल्का सा नुकसान हुआ है।

Anti-Naxal Operation : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर; 3.95 करोड़ का था इनाम

अभिषेक शर्मा अभी भी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी ने नई टी20 की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। हालांकि उनकी कुर्सी पर खतरा आ गया है, क्योंकि पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अब ज्यादा गैप नहीं है। अभिषेक शर्मा की रेटिंग 875 की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है। उनकी रेटिंग 871 की हो गई है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल चार अंकों का ही फासला है।

साहिबजादा फरहान और फिल साल्ट को नुकसान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अब एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 848 की है। इंग्लैंड के फिल साल्ट को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 792 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका पहले की ही तरह नंबर पांच पर हैं। न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को इस बार जबरदस्त फायदा हुआ है। वे चार स्थानों की छलांग लगाकर सीधे नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 749 की हो गई है। भारत के तिलक वर्मा को भी इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब नंबर 7 पर चले गए हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ​ब्रेविस नंबर आठ पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। वे नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। उनकी रेटिंग 722 की है। इंग्लैंड के जॉस बटलर 716 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर हैं।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: SI-ASI समेत 130 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों की बदली जिम्मेदारी

संजू सैमसन ने 18 स्थानों की मारी छलांग

इस बीच संजू सैमसन का भी जिक्र किया जाना जरूरी है। इस बार उन्होंने एक साथ 18 स्थानों की छलांग मारी है और वे सीधे 22 नंबर पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी के तीनों मैचों में संजू ने 80 से अधिक रन बनाए थे। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026