Gamesखेल

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा से नंबर 1 की कुर्सी छीनी, नए बल्लेबाज ने मारी छलांग

ICC ODI Rankings: आईसीसी की रैंकिंग में एक बार फिर से भयंकर बदलाव नजर आ रहा है। टीम इंडिया के स्टार ​बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से पहले नंबर की कुर्सी छिन गई है। अब नए बल्लेबाज ने टॉप पर कब्जा कर लिया है। हालांकि रोहित और पहले नंबर के बल्लेबाज के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। इस बार की रैं​किंग में कई सारे उलटफेर नजर आ रहे हैं।

IAS बनने का ख्वाब छोड़, म्यूजिक इंडस्ट्री का ‘Bad Boy’ बना ये स्टार, जानें असली नाम

डेरिल मिचेल बने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंंबर एक बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारकर टॉप की कुर्सी पर अपना नाम लिखवा लिया है। डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाने का काम किया था। डेरिल मिचेल ने बेहतरीन 119 रनों की पारी खेली थी। यही व​जह है कि वे दो स्थान आगे पहुंच गए हैं। अब डेरिल मिचेल की रैंकिंग बढ़कर 782 हो गई है। ये उनकी आलटाइम हाई रेटिंग हैं। खास बात ये भी है कि मिचेल पहली बार आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हैं।

Railway Recruitment 2025: 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में सुनहरा अवसर, 1785 पदों पर भर्ती

रोहित शर्मा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे

इस बीच बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। रोहित शर्मा की रेटिंग 781 है। यानी डेरिल मिचेल और रोहित शर्मा की रेटिंग में केवल एक ही अंक का अंतर है। जो अगली रैंकिंग तक खत्म हो सकती है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 764 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 4 और विराट कोहली नंबर 5 पर बने हुए हैं।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026