FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

World Cup 2023 वन डे वर्ल्ड कप का आज से हुआ महा आगाज, पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ शुरू

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की महाजंग का आगाज आज गुरुवार को हो गया। 50 ओवर खेले जाने वाली 48 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच ड‍िफेंड‍िंग वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन इंग्लैंड और रनर अप न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हुआ। मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला लिया। बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने तेज शुरुवात की है, खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 6 ओवरों में 35 रन बना लिए हैं। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा. इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी भारत कर चुका है।वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी।फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और कोलकाता में होंगे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच – वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं, इसमें कुल 48 मुकाबले होंगे. प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य 9 टीमें से खेलेंगी, जिसमें टॉप चार टीमें नॉक-आउट चरण (सेमीफाइनल) के लिए क्वालिफाई होंगी. इसके बाद पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *