Korba News – पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
चरित्र संदेह के विवाद में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, 23 वर्षीय अंजलि बरेठ गंभीर रूप से झुलसी, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती, आरोपी पति रवि बरेठ गिरफ्तार

-
पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, महिला गंभीर रूप से झुलसी।
-
घटना: झोपड़ीपारा पंप हाउस, सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र।
-
आरोपी पति गिरफ्तार, महिला अस्पताल में भर्ती।
Korba News : चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस में हुई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रवि बरेठ की शादी 23 वर्षीय अंजलि बरेठ से पांच साल पहले हुई थी।
CG – निलंबन की गिरी गाज, जानें क्यों 3 नोडल अधिकारियों पर हुई यह कार्रवाई
उनके एक बच्चा भी है। रवि अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इन विवादों से तंग आकर अंजलि अलग रह रही थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे अंजलि अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान रवि वहां पहुंचा।
CG में नाचा मंडली का अश्लील डांस वीडियो वायरल, रोजगार सहायक पर नोट उड़ाने का आरोप
उसके हाथों में पेट्रोल की बोतलें थीं। अंजलि कुछ समझ पाती, इससे पहले ही रवि ने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी। अंजलि पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जबकि रवि मौके से फरार हो गया। अंजलि की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी अंजलि को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बर्न यूनिट में उसका उपचार चल रहा है।



































