Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Murder Case : घर में दूसरे मर्द के साथ पत्नी को देख भड़का पति, टांगी से कर दी दोनों की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दोहरे हत्यकांड का मामला सामने आया है. यहां सनकी पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी और एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति मनोज मांझी को गिरफ्तार किया है. मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है.

अयोध्या: रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर लगा सूर्य तिलक, CM साय ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, 4 अप्रैल की शाम जब आरोपी मनोज घर लौटा तो वहां मौजूद उसकी पत्नी फुलकुंवर और लक्ष्मण मांझी को देखकर वह आग बबूला हो गया. आरोपी को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक गहराया तो वह अपना आपा खो बैठा और टांगी से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई.

Janjgir-Champa : ऐसा कंटेंट किया अपलोड, सलाखों के पीछे पहुंचा युवक, परिजन हैरान

गौरतलब है कि दरअसल मनोज मांझी ने पहली पत्नी की मौत के बाद फुलकुंवर मांझी के साथ दूसरी शादी की थी. लक्ष्मण मांझी पहली पत्नी का चाचा था. मनोज को शक था कि लक्ष्मण मांझी और उसकी दूसरी पत्नी फुलकुवंर मांझी के बीच अवैध संबंध है. इसी शक में आरोपी मनोज ने दोनों की हत्या कर दी.

पुलिस ने इस मामले में मनोज मांझी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का आरोपी गांव में घूम रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोज मांझी को गिरफ्तार किया. साथ ही घटना में प्रयुक्त टांगी भी जब्त किया. आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026