FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: गणतंत्र दिवस पर पहली बार परेड में दिखे हॉर्स राइडर्स, सरेंडर नक्सलियों ने स्टंट से लूटी महफिल

कांकेर : उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह इस बार एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बना। पहली बार परेड में घुड़सवारों (हॉर्स राइडर्स) का दल शामिल हुआ, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दल में मुख्यधारा में लौटे 6 पूर्व नक्सली भी शामिल थे, जिन्होंने शानदार घुड़सवारी और हैरतअंगेज करतब दिखाकर समारोह को खास बना दिया।

Republic Day in CG: रायपुर को मिलेगा नई पहचान, IT-AI और फार्मा हब बनाने का CM साय का बड़ा ऐलान

CG NEWS : गणतंत्र दिवस पर पहली बार परेड में उतरे हॉर्स राइडर्स, 6 सरेंडर नक्सलियों ने दिखाए हैरतअंगेज स्टंट…

सांसद भोजराज नाग ने ली परेड की सलामी

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. समारोह के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के तराने और जयकारों से गूंज उठा.

दहशत का रास्ता छोड़ अब घोड़ों पर सवार ‘ये’ जांबाज

इस साल गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण हॉर्स राइडर्स का दल रहा. इस दल की खास बात यह थी कि इसमें शामिल 6 सरेंडर नक्सली युवाओं ने घुड़सवारी करते हुए हैरतअंगेज स्टंट किए. कभी हाथों में बंदूक थामने वाले इन युवाओं ने मात्र 15 दिनों के कठिन प्रशिक्षण में घुड़सवारी सीखी और मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.

News 24 MPCG से बोले पूर्व नक्सली: ‘साथियों लौट आओ, यहां सम्मान है’

स्टंट के बाद सरेंडर नक्सलियों ने News 24 MPCG से विशेष बातचीत की. उन्होंने कहा, “सरकार की पुनर्वास नीति हमें नई जिंदगी दे रही है. समाज की मुख्यधारा में लौटकर जो सम्मान मिला है, वह जंगल की जिंदगी में कभी नहीं था.” उन्होंने नक्सल संगठन में सक्रिय अपने साथियों से भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की.

बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाली में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म….आरोपी गिरफ्तार…देखे पूरी खबर

झांकियों में दिखी बस्तर की संस्कृति और सड़क सुरक्षा

परेड के बाद विभिन्न विभागों की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया:

  • आदिवासी विकास विभाग: बस्तर की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया गया.
  • पुलिस विभाग: ‘रोड सेफ्टी’ थीम पर आधारित झांकी के जरिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉर्स राइडर्स और स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026