Korba Accident : कटघोरा जेजंरा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत

Korba Accident : कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के जेजंरा बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, बाइक सवार युवक हुंकरा से मुड़ाभाटा की तरफ जा रहे थे।
नशे में वकील का हंगामा: तलवार, फरसा और पिस्टल लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर जेजंरा की सड़क पर दौड़ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन मुड़ाभाटा बायपास स्थित पुलिया के मोड़ के पास पहुंचे, आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी, बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
CG के इस जिले में कांग्रेस नेताओं के बीच बड़ा बवाल, गाली-गलौच का ऑडियो वायरल…
मृतक ग्राम घुंचापुर निवासी कृष्णा दास और ग्राम साखो निवासी बिहारी यादव है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। कटघोरा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।





