ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News: रामपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम, पंचायत सचिव पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को उतारा था मौत के घाट

कोरबा : जिले में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर उसे मार डाला। 21 जुलाई को पत्नी की लाश उसके ही घर में आधी जली हुई मिली। आरोपी पति ने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोटा फिर तकिए से मुंह दबाकर मारा डाला। इसके बाद लाश नीचे जमीन में रखकर आग लगा दी थी। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों अनुकंपा नियुक्ति पर पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। पत्नी 1 महीने की प्रेग्नेंट थी, लेकिन पति अभी बच्चा नहीं चाहता था, मना करने पर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद उसने मर्डर कर दिया। अपनी को मारने के बाद आरोपी पति घटना स्थल पर रोने का नाटक कर रहा था।

सूदखोरी का अड्डा ढहा: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के दफ्तर पर चला बुलडोजर, पुलिस-निगम की संयुक्त कार्रवाई

सचिव सुषमा खुसरो (22 साल) और अभिनेक लदेर ​​​​​​​(25 साल) दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने लगभग दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों अनुकंपा नियुक्ति पर पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो पंचायत में पंचायत सचिव पद पर कार्यरत थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। देर रात सोने के बाद अभिनेक ने तड़के उठकर सुषमा का गला घोंट दिया। उसके बाद उसने आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को जमीन पर रखा। गैस चालू कर आसपास के कागज और कपड़ों में आग लगा दी। अंदर से दरवाजा बंद कर पीछे से भाग गया।

विधायक धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी स्कूल में कलेक्टर कमिश्नर के साथ बैठक कर जल भराव का स्थाई समाधान खोजने के लिए उपाय के लिये कहा

घर से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने 112 को सूचना दी। अभिनेक को मौके पर बुलाया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। वह पीछे के दरवाजे से कूदकर अंदर घुसा और रोने का नाटक करने लगा। बताया जा रहा है इससे पहले पति ने एक बार पत्नी का अबॉर्शन करा चुका है। आरोपी पति अभिनेक लदेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुषमा की मौत के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। उन्हें शक था कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। किसी ने उसकी हत्या की है। जिसके बाद आरोपी पति ने गांववालों और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की अंतिम संस्कार किया। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीम बनाई गई थी। 65 सीसीटीवी फुटेज की जांच और लगातार पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्चे लेने और गर्भपात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सुषमा एक माह की गर्भवती थी। विवाह की स्थिति बिगड़ रही थी, इसलिए आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके आरोपी अभिनेक लदेर को गिरफ्तार किया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026