FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
World

भीषण हादसा – पुल के गिरने से यात्री ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत और 30 गंभीर रूप से घायल

रूस में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। पश्चिमी रूस के ब्रायंस्क क्षेत्र (Bryansk region) में शनिवार देर रात एक पुल ढहने के बाद एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों ने इस ट्रेन हादसे के लिए ‘अवैध हस्तक्षेप’ को जिम्मेदार ठहराया है।

Bank Holiday June 2025: इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट

पुल के गिरने से ट्रेन भी चपेट में आई

पश्चिमी रूस में यह ट्रेन हादसा ब्रायंस्क क्षेत्र में हुआ है, जो यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है। साल 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद से इस एरिया में तनाव बढ़ा हुआ है। मॉस्को रेलवे के अनुसार, पुल परिवहन कार्यों में अवैध हस्तक्षेप के चलते ये गिर गया। पुल के गिरने से ट्रेन भी चपेट में आ गई।

ऐसे पलटी ट्रेन

रोसावटोडोर ने पुष्टि की है कि पुल उस रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरा था, जिस पर ट्रेन चल रही थी। अचानक पुल के ढहने से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर पड़े, जो सीधे आने वाली ट्रेन के रास्ते में आ गए। ट्रेन पटरी से पलट गई।

सोशल मीडिया में आए हादसे के कई वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आ रही तस्वीरों और वीडियो में मलबे से भरे दृश्य में ट्रेन के डिब्बे टूटे हुए और बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया वीडियो में पुल ढहने के दौरान का भयावह क्षण को कैद किया गया है, इसमें पुल के ढहने से गाड़ियां बाल-बाल बचीं हैं।

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

चलाया गया बचाव अभियान

ब्रायंस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बोगोमाज़ ने कहा कि पीड़ितों को सभी जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कहा कि आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026