FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

HOROSCOPE TODAY 18 AUGUST 2023: मकर राशि वाले रहें अपने विरोधियों से सावधान, झेलना पड़ सकता है गंभीर परिणाम, जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन यानी 18 अगस्त मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। मकर राशि वालों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। इसके साथ ही मेष राशि वालों से लेकर मीन राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है चलिए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जिस भी व्यापार में आप अपना भाग्य आजमाएंगे, लाभ ही प्राप्त होगा। आज आपको पैसे की तंगी नहीं उठानी पड़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी पूजा पाठ या धार्मिक कीर्तन का आयोजन कर सकते हैं। स्वास्थय का ध्यान रखें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से अपने दिल की बात साझा न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। किसी विशेष कार्य  के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और अपनी मेहनत से इस कार्य को बहुत बड़ा और व्यापक बना सकते हैं, जिसमें आपको लाभ ही लाभ होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु इस यात्रा में आप अपने निजी वाहन का प्रयोग ना करें अन्यथा, कोई दुर्घटना हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो, आज न करें। आपका व्यापार जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दे, अन्यथा व्यवसाय में कोई बड़ी हानि उठानी पड़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा छोटा सा वाद विवाद कोई बड़े झगड़े का रूप ले सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती  हैं। आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिस कारण परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार खोलना चाहते हैं तो, उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, और आपका पार्टनर आपको समय-समय पर नए-नए सुझाव देता रहेगा। आपकी प्रगति को देखकर आपके बहुत सारे विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। जमीन से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज उसका फैसला आने की संभावना है। परिवार में आपके मान सम्मान में बहुत बढोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक आज के दिन व्यर्थ की भाग दौड़ से परेशान रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके परिवार में कोई कलह हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में सहयोगी व्यक्ति से कोई हानि हो सकती है। आपके व्यापार को घाटे में देख कर विरोधी प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशे वाले व्यक्तियों के लिए नौकरी में थोड़ा सा तनाव हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। परिवार में कोई विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। बुजुर्गों की सूझबूझ से आपका विवाद समाप्त हो जाएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर भी कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातक थोड़ा संभल कर अपने व्यापार को करें। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में नये सदस्य का आगमन हो सकता है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। संतान पक्ष की ओर से मन अशांत रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बिल्कुल ठीक रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा। आज कोई ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है, जिससे समाज में आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ज़मीन,जायदाद से संबंधित यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके हक में होगा। नौकरी करने वाले जातकों के पद में उन्नति हो सकती है। आपके सीनियर्स आपसे खुश होंगे और वह आपको कोई तोहफा दे सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातक जो व्यापार के क्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो, आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। व्यापार मे किसी प्रकार का लेन देन ना करें अन्यथा, आप को हानि हो सकती है। आप बहुत दिनों से किसी बीमारी से परेशान है, आपकी उस बीमारी में आपको थोड़ा सा आराम रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपका मन बहुत दुखी रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आप बहुत चिंतित रहेंगे, उनके भविष्य को लेकर आप बहुत परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को किसी प्रकार का मानसिक तनाव हो सकता है। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। पड़ोस में किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं और आपसी मनमुटाव से रिश्तों में दरार भी आ सकती है। परिवार में आपका मान सम्मान बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातक अपनी नौकरी में थोड़ा सावधान रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यापार करने वाले जातक व्यापार में कोई नया निर्णय ले सकते हैं,जिससे आपको लाभ होगा,और धन की बढ़ोतरी भी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपके अधिकारी आपको कोई बड़ा बोनस  दे सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *