FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Horoscope Today: आज इन राशियों पर बरसेगा शनि देव का कहर, रहें सावधान, बड़े नुकसान की संभावना

आज शनि देव (Shani Dev) की उपासना का विशेष दिन शनिवार (Shaniwar) है। कहते हैं जिन पर शनि देव की कृपा बरसती है वो लोग खूब तरक्की करते हैं। वहीं जिनसें शनि नाराज हो जाते हैं उन्हें तमाम कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर शनि की कृपा दृष्टि ही पड़े। लेकिन आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है।
आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर शनि की बुरी नजर पड़ सकती है। जिस कारण इन राशियों के लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरू होगा लेकिन दिन के अंत तक आप थका हुआ महसूस करेंगे। कारोबार में आज लाभ होगा। विज्ञापन क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को आज सावधान होने की आवश्यकता है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है आपको पीठ में दर्द हो सकता है ।
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : हरा

वृषभ राशि

आज बेहतरीन व्यावसायिक कार्य होगा। आप अपने जीवन को कई अन्य पहलुओं से देखेंगे। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आप प्रसन्न रह सकते हैं।काफी समय से चल रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें।स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है ।

शुभ अंक : 06
शुभ रंग : मैरून

मिथुन राशि

आज आपको आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।अपने जीवनसाथी के साथ आज लड़ाई हो सकती है। आपके प्रयास से सब सफल हो जाएगा।आप जीवन पहले की तरह चलने लगेगा। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाकर न बैठें।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : वायलेट

कर्क राशि

शुक्र आपके पक्ष में नहीं है साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज दुश्मनों से बचकर रहना चाहिए।आज वेतन बढ़ने के चांस है परिवार के साथ समय बिताएंगे। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ग्रे

सिंह राशि

आज उन लोगों के साथ काम करेंगे जो आपके लिए भविष्य में फलदायक साबित होगा। आप अपने मैत्री व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। अच्छी बात यह है कि आज किसी बडे़ आदमी से मुलाकात सफल होगी। दोपहर के बाद थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : क्रीम

कन्या राशि

आज आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी ,परिवार के साथ निवेश से जुड़े मामलों में आज बातचीत हो सकती है।आपके सहकर्मी आज आपके काम के प्रति आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। दिन के अंत में आप थका हुआ महसूस करेंगे। आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : मैरून

तुला राशि

आप आज काम पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाएंगे क्योंकि आपका दिमाग कुछ ज्यादा ही व्यस्त होगा। शुक्र के परिवर्तन के कारण आप अपने कुछ कार्य टाल देंगे। अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : नीला

वृश्चिक राशि

आज समान्य से अधिक आय अजित करने का मौका मिलेगा। पिछले काम आज निपटा लेंगे। अपने करियर को लेकर चिंता सता सकती है। जल्द ही आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। करियर के पहलुओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : मैरून

धनु राशि

आज व्यावसाय में अत्यधिक कार्य के कारण परेशान रह सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। अपनी तुलना कभी भी दूसरों से न करें चाहे व्यवसाय हो या प्रेम संबंध धैर्य से काम करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अच्छी दिनचर्या का पालन करें।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : गुलाबी

मकर राशि

आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह सफल होगा। बिजनेस के मामलों को अधिक प्रभावी ढंग से व्यवस्थित करने में सफल होंगे। आज विवाह के लिए बातचीत करने का सही समय है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले विचार कर लें आज यात्रा करना सफल नहीं होगा। आप बीमार पड़ सकते हैं।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : हरा

कुंभ राशि

आज आत्मविश्वास और सूझ बूझ से घर का कोई फैसला लेंगे। आज कोई बड़ा कार्य आपके हाथ लग सकता है। अपने पिछले कर्जे को चुकाने से आपके अटके हुए काम बन जाएंगे। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। कैल्शियम की कमी के कारण आपको जोड़ो में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पीच

मीन राशि

आज आप स्पष्ट रूप से सोचने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपके सुझाव को आज प्रशंसा मिलेगी। अगर आप शादी करने का इरादा रखते हैं तो आज अपने जीवनसाथी से इस बारे में बात करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : वायलेट

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *