FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Road Accident – हाई स्पीड इनोवा डिवाइडर से टकराई, व्यवसायी की मौके पर मौत

बिलासपुर – बिलासपुर हाईकोर्ट के पास वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो में भर्ती कराया गया है।

कोरबा – ट्रक ट्रेलर मालिक सेवा समिति का विशाल स्वैच्छिक रतदान शिविर, 12 जून को जश्न रिसोर्ट में होगा आयोजित

बताया गया है कि चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) की कपड़े की दुकान थी। वह पार्टी करने के लिए बार आया था। देर रात उसने अपने दोस्त चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी को फोन कर लेने के लिए बुलाया। आकाश घर के पास खड़े अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज बगल में और जैकी पीछे बैठा था। एनएच पर गाड़ी की रफ्तार तब 100 से अधिक थी। हाइवे पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य पखवाड़ा का किया गया आयोजन, 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

लगातार तीन बार पलटी खाई। ड्राइवर साइड का दरवाजा पहले से खुला था, पलटने के दौरान पीछे का दरवाजा भी अचानक खुल गया और सामने से आकाश व पीछे से जैकी बाहर जा गिरे। जैकी की मौके पर ही मौत हो गई और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026