Korba News : घर में घुसा भारी वाहन, बड़ी अनहोनी टली… ट्रक चालक गिरफ्तार

Korba News : कोरबा में प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन सड़क के किनार एक घर में जा घुसा। घटना के कुछ देर में पुलिस की टीम यहां पहुंची। उसने चालक को अपने कब्जे में लिया। दर्री क्षेत्र में हसदेव नदी पर निर्मित नए पुल के पास मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई है। खबर के अनुसार फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट में लगा एक कैप्सूल वाहन इस क्षेत्र से गुजर रहा था। इस दरम्यान चालक का स्टेयरिंग पर से नियंत्रण कमजोर हुआ और वाहन सड़क से उतरकर एक कच्चे मकान में जा घुसा। पड़ोस की महिला ने बताया कि आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो भाग कर मौके पर पहुचे। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को जानकारी दी।
कुछ देर में पुलिस कर्मी यहां आए और वाहन चालक को अपने कब्जे में लिया। पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन ने जिस मकान को अपनी चपेट में लिया है, घटना के दौरान उसमें कोई नहीं था वरना लेने के देने पड़ जाते। बताया जा रहा है कि घर पर रखे टीवी फ्रिज कूलर अलमारी के अलावा खाद्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे उसकी लाखों का नुकसान हुआ है।