CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में पारा 37°C के पार, आज भी तेज धूप के आसार
प्रदेश में मौसम शुष्क, रायपुर में सबसे ज्यादा 37°C तापमान दर्ज, अंबिकापुर में न्यूनतम 16.4°C रहा; फिलहाल बारिश के आसार नहीं।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बीते दिन मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसके प्रभाव से प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसम बदलाव के संकेत नहीं हैं।
प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज के लिए भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भैरोताल – सुराकछार में आयोजित किया गया महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार आज, 9 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।






