Korba Crime : चरित्र संदेह बना मौत की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव छोड़कर फरार

Korba Crime : वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी को खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। दूसरे दिन सुबह स्वजन ने महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार अरसेना निवासी बिहानू सिंह मंझवार 45 वर्ष को अपनी पत्नी बिरसो बाई 40 वर्ष के चरित्र पर संदेह था।
CG BREAKING: राजधानी की ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर, इलाके में अफरा-तफरी
इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद हो रहा था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बिहानू सिंह ने पत्नी की हाथ-मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से चोट लगने से बिरसो बाई की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पति बिहानू ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप
वह उसे खाट पर लिटाकर चादर ओढ़ा दिया। कुछ समय बाद जब महिला की कोई हलचल नहीं हुई तो स्वजन को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सुमन पोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।





