FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में स्वास्थ्य सेवाएं फिर सवालों के घेरे में, CGMSC ने सर्जिकल ग्लव्स के उपयोग पर लगाई रोक

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार दवाओं और मेडिकल उपकरणों के सैंपल फेल होने के कारण अब इनकी उपयोगिता और वितरण पर रोक लगाने की नौबत आ गई है। ताजा मामला सर्जिकल ग्लव्स से जुड़ा है, जिनके उपयोग और वितरण पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

CGMSC द्वारा प्रदेश के सभी हॉस्पिटल अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया गया है कि Surgical Rubber Gloves, Sterile ISI mark Size 7 (Drug Code- C61, Batch No. AM230607G) और Size 6½ (Drug Code- C58, Batch No. AM240703G) के उपयोग और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: रेल पटरी जलमग्न, कई ट्रेनें लेट या रद्द

पेशी पर लाए गए कैदी ने गवाह को फोन कॉल कर दी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, SP ने दिए जांच के निर्देश

लगातार फेल हो रहे सैंपल, बढ़ी चिंता
सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में लगातार दवाओं और मेडिकल उपकरणों के सैंपल फेल पाए जा रहे हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले भी कुछ मेडिकल उपकरणों पर रोक लगाई जा चुकी है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026