FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

15 अगस्त को मौत का खेल खेलने की दी थी चुनौती, आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे

रायपुर- सोशल मीडिया पर “मौत का खेल” खेलने की चुनौती देना स्टंटबाजों को भारी पड़ गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले एक वायरल वीडियो में बाइकर्स ने 15 अगस्त को नया रायपुर (NSR) की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने का ऐलान किया था, जिसे रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती माना और कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

CG News : शुक्रवार दोपहर दुकान में लगी आग, धुआं देखकर इलाके में मच गया हड़कंप

मौत का खेल खेलने की दी थी पुलिस को खुली चुनौती

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाइकर्स खतरनाक स्टंट करते नजर आए तो कुछ लड़कियों को बैक सीट पर कट मारते नजर आए। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “15 अगस्त कमिंग सून”, और बैकग्राउंड में गाना बज रहा था “मैं हूं डॉन”। एक इंस्टाग्राम यूजर ‘आदर्श राइडर’ ने इसे अपनी स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा “मिलो 15 को NSR की पब्लिक, खेलते हैं फिर मौत का खेल।”

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम ने वीडियो में दिख रहे बाइकर्स की पहचान की। तलाशी अभियान चलाकर 9 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई के साथ ही उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजा गया।

स्वतंत्रता दिवस 2025: पीएम मोदी ने लाल किले से की 9 बड़ी घोषणाएं, आपको जानना है जरूरी

गिरफ्तार किए गए स्टंटबाजों के नाम

सागर भारती (22 वर्ष) – ग्राम छतौना, थाना मंदिर हसौद

शेखर निषाद (24 वर्ष) – परसदा, थाना अभनपुर

दानिश कुरैशी (18 वर्ष) – बरौंडा बाजार, थाना कोतवाली, महासमुंद

मुकेश चंद्राकर (21 वर्ष) – रामेश्वर नगर भनपुरी, थाना खमतराई

विशाल चंद्रवंशी उर्फ विक्की (23 वर्ष) – सिलतरा, थाना धरसींवा

एवज देवांगन उर्फ एजे (21 वर्ष) – बीरगांव, थाना उरला

तुषार निषाद (21 वर्ष) – ग्राम अछोली, थाना उरला

रवि बैरागी (24 वर्ष) – अशोक नगर, थाना गुढ़ियारी

टिकेश्वर साहू (23 वर्ष) – डॉ. राजेंद्र नगर, थाना उरला

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे चलती दोपहिया और चारपहिया वाहनों में किसी प्रकार का स्टंट न करें, जिससे स्वयं तथा दूसरों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026