Chhattisgarhछत्तीसगढ

व्यापमं का बड़ा फैसला – अब गेस्ट लेक्चरर और प्राइवेट टीचर्स नहीं होंगे परीक्षा पर्यवेक्षक

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत अब गेस्ट लेक्चरर और निजी संस्थानों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा। जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में केवल सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता या उससे उच्च पद के शासकीय अधिकारी ही तैनात किए जाएंगे। वहीं, निरीक्षक के रूप में भी सिर्फ शासकीय शिक्षकों की ही नियुक्ति अनिवार्य की गई है।

रायपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, भूपेश बघेल का हमला – ’56 इंच की सरकार में सिलेंडर और खाद तक नहीं’

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी से इंकार करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, निरीक्षण के दौरान यह सामने आया था कि कुछ परीक्षा केंद्रों में नियमों का पालन नहीं हो रहा था और शासकीय शिक्षकों के ड्यूटी से इंकार करने पर निजी शिक्षकों की नियुक्ति करनी पड़ रही थी।

छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: होंडा कार की सीट के नीचे मिला 75 लाख कैश, 500-500 के नोटों के बंडल बरामद

अभ्यर्थियों के लिए भी सख्त नियम

व्यापमं ने परीक्षार्थियों के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य
एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध हल्के रंग के बिना पॉकेट वाले कपड़े पहनना अनिवार्य व्यापमं के इन सख्त निर्देशों को परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026