Korba News : कोरबा में शारदा विहार और टीपी नगर फाटक के बीच कोयले से भरी चलती मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जहां पटरी से उतरने के बाद कुछ दूर तक मालगाड़ी की पहिया आगे बढ़ गई जिससे पटरी और पहिया दोनों डैमेज हो गया और इसकी जानकारी मिलने पर मालगाड़ी का चालक ने मालगाड़ी को रोका और देखा कि मालगाड़ी का पांचवा डिब्बा पटरी से उतर गया है। इसकी सूचना तत्काल रेलवे प्रबधन को दिया गया।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको जा रही थी और यह घटना समाने आई। मालगाड़ी जाते समय शारदा बिहार फाटक बंद था जहा घटना घटी उसके बाद मालगाड़ी फाटक में ही फंस गया। देखते ही देखते फाटक पर लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और लोग हंगामा मचाने लगे। लोगों को जानकारी नहीं थी कि मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया गेट मेन ने इसकी जानकारी जब लोगो को दी तब जा कर मामला शांत हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शारदा बिहार फाटक में मालगाड़ी का परिवहन ज्यादा है जिससे फाटक अक्सर बन्द रहता है और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामान करना पड़ता है कई बार यहां अंडरब्रिज का मांग किया गया है। लोगों ने बताया कि अक्सर इस जगह पर मालगाड़ी रुक जाती है जिसके चलते लोगों को आवाज आई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस घटना के बाद तत्काल बालको और रेलवे प्रबधन मौके पर पहुची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
बताया जा रहा है की इस घटना के बाद दो नम्बर पटरी पर घटना घटी है और बालको का लाइन होना बताया जा रहा है इस नम्बर पर कोयला परिवहन बन्द हो गया इससे कोयला परिवहन नही सका रेलवे और बालको को इस घटना में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026