FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… वंदेभारत ट्रेन चलने से रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान, यहां देखें शेड्यूल

Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अब वन्देभारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। भारतीय रेलवे जल्दी ही राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह रायपुर से होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी। इसके लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

बता दें कि ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर तक चलेंगी। हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है। रेलवे ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन रायपुर से जबलपुर के 410 किमी के लम्बे सफर को साथ घंटे में पूरा कर लेगी।

यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।

Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… वंदेभारत ट्रेन चलने से रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान, यहां देखें शेड्यूल

इसके बाद यहां ट्रेन जबलपुर से अगले दिन सुबह पांच बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग होते हुए 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026