Business

Gold Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी फीकी; देखें आपके शहर के ताज़ा रेट

Gold Price Today : देश में सोने की कीमत और नीचे आई है। राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 122160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 980 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1160 रुपये सस्ता हुआ है। एनालिस्ट्स का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की वेट एंड वॉच नीति के कारण सेफ एसेट माने जाने वाले सोने की डिमांड कमजोर पड़ी है। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं…

CG में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 साल की बच्ची ने भाई और बहन को कुएं में धकेलकर मार डाला

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 111990 122160
मुंबई 111840 122010
अहमदाबाद 111890 122060
चेन्नई 111840 122010
कोलकाता 111840 122010
हैदराबाद 111840 122010
जयपुर 111990 122160
भोपाल 111890 122060
लखनऊ 111990 122160
चंडीगढ़ 111990 122160

वैश्विक स्तर पर, सोने का हाजिर भाव 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। 

CG Weather Update: उत्तर से आई ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, तापमान में और गिरावट के आसार

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 10 नवंबर को चांदी 152400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.48 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026