Gold-Silver Prices: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी का रुख फिर से गिरावट की ओर; जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: 10 जनवरी की सुबह देश में सोने की कीमत में तेजी का रुख है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 139470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4479.38 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट…
Petrol Diesel Price Today: आज के ईंधन रेट्स, जानें पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड भाव पूरी लिस्ट में
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 127860 | 139470 |
| मुंबई | 127710 | 139320 |
| अहमदाबाद | 127760 | 139370 |
| चेन्नई | 127710 | 139320 |
| कोलकाता | 127710 | 139320 |
| हैदराबाद | 127710 | 139320 |
| जयपुर | 127860 | 139470 |
| भोपाल | 127760 | 139370 |
| लखनऊ | 127860 | 139470 |
| चंडीगढ़ | 127860 | 139470 |
चांदी की कीमत
सोने से उलट चांदी में गिरावट है। 10 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 248900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। ऊंची कीमतों पर सब्स्टीट्यूशन एक बड़ा जोखिम बन सकता है। जैसे-जैसे चांदी महंगी होगी, इंडस्ट्रीज कॉपर या निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर सकती हैं।





