Business

Gold Price Today: साल के आखिरी दिन सोने की कीमत में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती… जानें आज की कीमत

Gold Price Today: सोने में साल के आखिरी दिन भी गिरावट है। 31 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव लुढ़ककर 136340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। मुंबई में कीमत 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स दोनों का असर होता है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट…

Petrol Diesel Price 31 December: नए साल का ट्रिप? वाहन की टंकी फुल कराने से पहले देखें पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 136340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 124990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सामाजिक विकास के लिए बौद्धिक कार्यक्रमों के आयोजन में निरंतरता बहुत जरूरी*

दिल्ली 124990 136340
मुंबई 124840 136190
अहमदाबाद 124890 136240
चेन्नई 124840 136190
कोलकाता 124840 136190
हैदराबाद 124840 136190
जयपुर 124990 136340
भोपाल 124890 136240
लखनऊ 124990 136340
चंडीगढ़ 124990 136340

चांदी की कीमत

चांदी में भी 31 दिसंबर की सुबह गिरावट है। कीमत 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 75.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, ‘‘निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद, चांदी को ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतों और मजबूत औद्योगिक मांग, खासकर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है।’’

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026