FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

2024 में ₹72,000 तक जा सकता है सोने का भाव, जानिए कहां तक पहुंचेंगी चांदी की कीमतें

2024 में ₹72,000 तक जा सकता है सोने का भाव, जानिए कहां तक पहुंचेंगी चांदी की कीमतें

साल 2023 में सोने ने करीब 15% का एक अच्छा रिटर्न () दिया है। साल 2024 में भी सोने से अच्छे रिटर्न (gold returns in 2024) की उम्मीद है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपने सबसे आक्रामक ब्याज दर वृद्धि कार्यक्रम के समापन का संकेत दिया है। महंगाई में अच्छी-खासी गिरावट के संकेतों के साथ ही केंद्रीय बैंक द्वारा 2024 में तीन बार ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद है। मार्च 2024 से संभावित दर कटौती पर बाजार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह बदलाव डॉलर इंडेक्स पर नीचे की ओर दबाव डाल सकता है। इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में और गिरावट आएगी। जिससे सोने के लिए कुल मिलाकर माहौल मजबूत होगा।

क्यों बढ़ेंगे सोने के दाम?

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, साल 2022 से ही  प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी किये जाने के चलते वैश्विक आर्थिक विकास धीमा पड़ने की संभावना है। यह परिदृश्य एक भरोसेमंद एसेट के रूप में सोने की ओर आवंटन को बढ़ावा देता है। मिडिल-ईस्ट तनाव में किसी भी इजाफे की स्थिति में सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत होगा। केंद्रीय बैंक पिछले 13 वर्षों से लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप हाल के दिनों में भारी भंडार जमा हुआ है। आने वाले समय में भी केंद्रीय बैंकों की तरफ से अच्छी डिमांड देखने को मिल सकती है, क्योंकि ये डॉलर पर अनपी निर्भरता कम कर रहे हैं।

2024 में कहां तक जाएगा सोना

सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन रुक-रुककर गिरावट आने की भी आशंका है। सोने के लिए प्रमुख सपोर्ट लेवल ₹59,500 और ₹58,700 प्रति 10 ग्राम पर आंका गया है। कीमतों में गिरावट खरीदारों को आकर्षित कर सकती है। इससे कीमतें साल 2024 में करीब ₹72,000 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच सकती हैं।

2024 में कहां तक जाएगी चांदी

मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना हुआ है। साल 2023 में वैश्विक स्तर पर चांदी 20 से 26 डॉलर प्रति औंस के दायरे में ट्रेड करती दिखी है। 26 डॉलर प्रति औंस या ₹78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर जाने के बाद चांदी में 30 डॉलर प्रति औंस या 85,000-88,000 रुपये प्रति किलोग्राम के लिए एक स्ट्रॉंग मोमेंटम देखने को मिलेगा। चांदी का सपोर्ट लेवल 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे नीचे सपोर्ट 66,500 रुपये प्रति किलो पर है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *