Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG – प्रेमिका ने लगाए गंभीर आरोप, सिपाही ने किया दुष्कर्म, फिर मारने की कोशिश

दुर्ग – छावनी पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ सिपाही विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने एक साल तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है और छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है। 21 वर्षीय युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि विवेक पोद्दार अपने पद और पहुंच का रौब दिखाकर साल 2021 से 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है।

छत्तीसगढ़ में शादी से लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना… मां-बेटे की जान गई, खुशियों का माहौल मातम में बदला

पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में विवेक पोद्दार उसके घर आया था। उसने मेरी मां और भाई के बारे में पूछताछ किया। पीड़िता ने बताया कि मां और भाई काम पर गए हैं घर में कोई नहीं बाद में आना। इतना सुनते ही वो घर के अंदर घुस आया। पीड़िता ने उसे जाने के लिए बोला तो उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

CG News – हथकड़ी खोलकर पुलिस वाहन से फरार हुआ आरोपी, प्रधान आरक्षक सहित 5 जवान सस्पेंड

पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुह बंद कर दिया और सारे कपड़े फाड़ दिया। इसके बाद उसे बुरी तरह मारा और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है, लेकिन वो फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026