1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में बवाल… दो समुदाय भिड़े, घरों में लगाई आग, गाड़ियां जलाईं – गांव बना पुलिस छावनी

आगजनी के बाद गांव में दहशत, तनाव के बीच हालात काबू करने प्रशासन अलर्ट

  • दुधकैयां गांव में सांप्रदायिक हिंसा भड़की
  • घर और कार में आगजनी, गांव में दहशत
  • तनाव के बीच हालात बने संवेदनशील

Gariaband Hinsa : गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में रविवार शाम भड़की सांप्रदायिक हिंसा देखते ही देखते उग्र हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए थे। ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर घर और कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तरी इलाकों में बारिश के आसार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी पहुंच चुके हैं। वहीं, हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।हिंसा का आरोपी विवाद के बाद फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गरियाबंद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकरी दी है।

अब जानकारी निकलकर सामने आई है कि, देर रात तक गाँव में दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण रहा। जब IG मौके पर पहुंचे तब जाकर माहौल थोड़ा शांत हुआ, लेकिन गांव में बभी भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फ़िलहाल पूरे गांव में कर्फ्यू जैसे हालत बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजिम के दुधकैयां गांव का है। यहाँ दोनों समुदाय के लोगों के बीच करीब तीन वर्ष पहले से संप्रदाय तनाव शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने गांव के शिवजी के मंदिर को तोड़ा था।

*वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सतनामी समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भतपहरी साहब व संरक्षक विनोद भारती का मालखरौदा में हुआ आत्मीय स्वागत*

इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उसे पुलिस ने जेल में दाखिल कर दिया था। जैसे ही विशेष समुदाय का युवक जेल से लौटा, उसने दूसरे समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर आगजनी करते हुए कार को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर पथरबाजी करते हुए जानलेवा हमला भी किया है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, राजनंदगांव, धमतरी, महासमुंद जिले से पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026