FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

आज 3 बजे से बीएमएस का कुसमुंडा जीएम कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन

कर्मचारी हित में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

१० सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमएस आज से करेगी चरणबद्ध आंदोलन…कुसमुंडा जीएम कार्यालय के सामने 3 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन…..

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (बीएमएस) ने कुसमुंडा प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज १५ सितंबर को दोपहर 3 बजे विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। मजदूर हित में 10 सूत्रीय मांग को लेकर यह विशाल धरना प्रदर्शन कुसमुंडा जीएम कार्यालय के सामने किया जावेगा । बीएमएस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की एसईसीएल, कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत कर्मठ एवं संर्घरत श्रामिक साथी जानते है कि, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (भा.म.सं) सदैव से उद्योग में कार्यरत कामगारों के हित में संवर्धन में तत्पर रहते हुए उद्योग के समग्र विकास हेतु प्रयासरत रहा है जब-जब उद्योग एवं उद्योग में कार्यरत श्रमिकों के हित पर आघात हुआ संगठन ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए श्रमिकों के साथ रहकर प्रबंधन व सरकार को चेतावनी देने का कार्य किया है।वर्तमान समय कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत श्रामिको के लिए ज्वलंत समस्या एवं संकटपूर्ण परिस्थियों से भरा दिखाई दे रहा है। इसके खिलाफ संगठन ने उग्र आंदोलन करने का फैसला लिया है, इसलिए भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (भा.म.सं.) कुसमुंडा क्षेत्र अपने समस्त कर्मवीर श्रामिक साथियों से अपील की है कि वे तन, मन, धन से इस आंदोलन में सहभागी बनकर आंदोलन को सफल बनाने में अपनी अहम भुमिका निभाने का कष्ट करें। बीएमएस की प्रमुख मांगे -1. कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर एवं विकास नगर मार्ग से खदान ड्यूटी जाने वाले कार्य स्थल तक सुरक्षित मार्ग दिया जाए। 2. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत समस्त कैटेगरी 1 एवं अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को समुचित रविवार के दिन खदान चालू रहने पर ड्यूटी दिया जाए। 3. कुसमुंडा क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराया जाए। आवास उपलब्ध नही करने की स्थिति में निम्नानुसार कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदन तिथि से आवास भत्ता का भुगतान किया जाए। 4. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को केंन्द्रीय विद्यालय एवं डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल, कुसमुंडा में अध्ययन हेतु भर्ती लिया जाए। 5. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत कर्मचारी जो कोरबा से ड्यूटी आना जाना करते है, ऐसे कर्मचारियों के लिए सर्वमंगला मंदिर के पास नहर पुल को सुधार कर प्रकाश युक्त सुरक्षित मार्ग बनाया जाए। 6. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कर्मचारियों को मेडिकल बिल एवं T.A. बिल का भुगतान बिल जमा करने के 15 दिवस के अंदर करने हेतु सुनिश्चित किया जाए एवं भुगतान सुची को पूर्व की भांति सभी नोटिस बोर्ड में चस्पा कराई जाए। 7. कुसमुंडा परियोजना में आए दिन भारी मात्रा में हो रही डीजल एवं कोयला चोरी पर रोक लगाया जाए। 8. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत असंगठित (ठेका कर्मियों) को HPC (हाई पावर कमेटी) के अनुशंसा अनुसार वेतन, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा हेतु कार्ड तथा उनके बच्चों की शिक्षा हेतु विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 9. कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना में कार्यरत ठेका कर्मिक को प्रति माह वेतन पर्ची एवं काटी जा रहीर पीएफ की जानकारी जमा पासबुक के माध्यम से दिया जाए। 10. कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना में सभी कंपनी में कार्यरत ठेका कर्मियों को साप्ताहिक रेस्ट प्रदान किया जाए। यह आंदोलन कल दिनांक 15 सितंबर 2023 को दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे तक क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय / महा प्रबंधक (खनन) कार्यालय कुसमुंडा क्षेत्र / परियोजना के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे, वहीं दूसरे चरण दिनांक 20 सितंबर 2023 से तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल तृतीय चरण दिनांक 27 सितंबर 2023 से खदान मुख्य द्वार के पास अनिश्चित कालिन हड़ताल, भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर(भा.म.सं.) कुसमुंडा क्षेत्र।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *