Tech

Christmas Scams 2025: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान बढ़ सकते हैं फ्रॉड, क्रिसमस और नए साल के मौके पर रहें सतर्क

Christmas Scams 2025: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर बड़े मौके पर स्कैमर्स लोगों को अलग-अलग तरीके से चूना लगाने की फिराक में रहते हैं. अब एआई के आने के बाद इस तरीके से फ्रॉड किए जा रहे हैं कि किसी के लिए भी पता लगा पाना काफी मुश्किल हो जाता है. अब क्रिसमस और नए साल का मौका आ रहा है और लोग जमकर शॉपिंग करेंगे. इस मौके पर स्कैमर्स भी लोगों को फंसाने की कोशिश में रहेंगे. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फ्रॉड बताने जा रहे हैं, जिससे आपको बचने की जरूरत है.

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, नवा रायपुर अटल नगर को मिली नई तहसील का दर्जा

क्रिसमस के नाम पर हो सकते हैं ये फ्रॉड

फेक डिलीवरी स्कैम- इसमें लोगों के पास एक फर्जी मैसेज जाता है. इसमें लिखा होता है कि पार्सल डिलीवर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आपको एड्रेस अपडेट करना पड़ेगा. मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोगों को एक फर्जी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहां उनकी पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स चुरा ली जाती है. पिछले साल की तुलना में इस साल ऐसे फ्रॉड दोगुना हो गए हैं.

फर्जी गिवअवे

इस स्कैम में लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लुभावने विज्ञापन देकर फंसाया जाता है. इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि पर लोगों को बताया जाता है कि क्रिसमस के मौके पर उन्हें गिफ्ट दिया जा रहा है और इसकी डिलीवरी के लिए शिपिंग फीस देनी पड़ेगी. यहां भी वही तरीका अपनाया जाता है और लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों की पर्सनल डिटेल्स चुरा ली जाती है.

फर्जी वेबसाइट पर सेल

इस तरह के स्कैम में स्कैमर्स असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बना लेते हैं. इसमें यूजर को सब कुछ असली लगता है, लेकिन जैसे ही वह कोई प्रोडक्ट खरीदने के लिए पेमेंट करता है, यह पेमेंट स्कैमर्स के पास चली जाती है और यूजर के हाथ कुछ नहीं लगता.

सिम्स में हंगामा: लैब टेक्नीशियन ने मारा थप्पड़, नाराज जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल

ऐसे स्कैम से कैसे सुरक्षित रहें?

  • सोशल मीडिया पर दिख रहे लुभावने विज्ञापनों के लालच में न आएं.
  • हमेशा भरोसेमंद और असली वेबसाइट से शॉपिंग करें.
  • अगर कोई अनजान व्यक्ति मैसेज या ईमेल के जरिए जानकारी मांग रहा है तो अपनी डिटेल्स शेयर न करें.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026