वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सतनामी समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भतपहरी साहब व संरक्षक विनोद भारती का मालखरौदा में हुआ आत्मीय स्वागत
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने मालखरौदा पहुंचे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. भतपहरी साहब तथा प्रदेश संरक्षक विनोद भारती का मालखरौदा में सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया। इन पलों में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जैजैपुर ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, तोरेन्द्र सोनवाने, श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, श्रीमती रामीन-तोरेन्द्र सोनवाने, श्रीमती शुकवारा भारद्वाज, श्रीमती संतोषी भारद्वाज, चेतन बंजारे, रहस दिव्य, उदय मधुकर, दिलसाय लहरे, श्रीमती पूनम खुंटे, श्रीमती लकेश्वरी-देवा लहरे, खरसिया से प्रदेश प्रवक्ता राकेश बंजारे, भोज सिंह, पत्रकार योम प्रकाश लहरे सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थिति रहे।
इन पलों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भतपहरी ने नवयुगल सम्पत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की मंगलकामना की। इन पलों में प्रदेश संरक्षक विनोद भारती ने भी नव विवाहिता वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दी।
इसके पश्चात पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश संरक्षक विनोद भारती दोनों ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित स्नेहीजनों एवं समाज के सभी पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ से मिलकर सभी का कुशलक्षेम पूछा और सबको अपनी शुभकामनाएं दी। गौरतलब हो कि श्री भतपहरी सन 2022 से 2025 तक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इन्होंने पहले वे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के महासचिव भी रहे हैं।





