FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Former DGP Death: छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, मेदांता अस्पताल पटना में ली अंतिम सांस

कार्डियक समस्या के चलते पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज, शनिवार रात बिगड़ी तबीयत के बाद हुआ निधन

Former DGP Death: छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए पटना में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि विश्वरंजन को कार्डियक से जुड़ी समस्या के कारण पिछले महीने मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। लेकिन शनिवार रात उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्मार्ट मीटर बदलने के बाद बढ़े बिजली बिल से श्याम रेजीडेंसी फेज 1 में आक्रोश, जांच की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं

छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे विश्वरंजन

बता दें कि विश्वरंजन छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे हैं। वर्ष 2007 में ओपी राठौर के असामयिक निधन के बाद तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया था। वे लगभग चार वर्ष तक डीजीपी पद पर रहे।

न्यायधानी में उठाईगिरी का बड़ा मामला: कार में रखा लाखों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, CCTV में कैद हुई वारदात

आईबी में रहा लंबा कार्यकाल

1973 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वरंजन को छत्तीसगढ़ सरकार ने डेपुटेशन से बुलाकर जुलाई 2007 में डीजीपी बनाया था। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था, हालांकि 2007 से पहले वे कभी छत्तीसगढ़ में पदस्थ नहीं रहे। वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्ति पर रहे और एडिशनल डायरेक्टर पद तक पहुंचे थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026