Chhattisgarhछत्तीसगढ

वन आरक्षक से मारपीट कर कराया था डांस, सूरजपुर मामले में विभाग ने सुखदेव पैकरा को जारी किया नोटिस

वन आरक्षक से मारपीट और जबरन डांस मामले में विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, नोटिस मिलने के बाद मचा हड़कंप

सूरजपुर : जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई थी। यहां एक वन आरक्षक की पिटाई करके उससे डांस करवाया गया था। वहीं अब इस मामले में संज्ञान लिया गया है। वन विभाग ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को नोटिस जारी किया है।

CG Guideline Rates: जमीन खरीदना हुआ महंगा या सस्ता? 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें आज से लागू

वन विभाग के DFO ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को देवनगर बीट से हटाकर मुख्यालय में अटैच किया गया है। आरक्षक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अब तक विभाग को नहीं दी है। यह पूरा मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र के देवनगर इलाके का है।

Chhattisgarh : गरियाबंद में तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल में भीषण आग, लाखों का धान जलकर खाक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सूरजपुर वन परिक्षेत्र की देवनगर नर्सरी में कुछ युवकों ने मिलकर वन आरक्षक की पिटाई कर दी थी। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई रोकने की कोशिश करता नहीं दिखता। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026