NATIONALअपराधभारत

जंगल में गश्त पर निकले फॉरेस्ट गार्ड की गोली मारकर हत्या, चार शिकारियों को पुलिस ने पकड़ा

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां वन्यजीवों की रक्षा करते हुए एक फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हिंदोल के जंगलों में उस समय हुई जब नियमित गश्त के दौरान वन विभाग की टीम पर शिकारियों ने अचानक हमला कर दिया। फॉरेस्ट गार्ड का नाम प्रह्लाद प्रधान था, जिनकी उम्र 37 साल थी। वो 13 लोगों की एक टीम के साथ गश्त पर निकले थे। रात करीब 3 बजे टीम पर हमला हुआ, जिसमें प्रह्लाद के पेट में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें पहले हिंदोल सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें अंगुल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, सीएम साय होंगे शामिल

चार शिकारी गिरफ्तार

वहीं इस हमले के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों को पकड़ लिया। उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं। बाकी हमलावर मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश अब भी जारी है। ढेंकानाल के डीएफओ सुमित कुमार कर ने बताया, “हमारी टीम एक नियमित गश्त के लिए जंगल में गई थी। इसी दौरान शिकारियों के एक गिरोह ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें प्रह्लाद प्रधान घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हमने चार शिकारियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।”

Korba News : ससुराल में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब पीने के बाद कमरे में अकेले रहता था फिरत

सर्च ऑपरेशन जारी

बता दें कि यह घटना न सिर्फ वन विभाग के सामने मौजूद खतरों को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जंगलों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी कितने जोखिम भरे हालात में काम करते हैं। हिरासत में लिए गए शिकारियों से पूछताछ के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बाकी अपराधी कौन हैं और कहां छुपे हैं? वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026