Chhattisgarhछत्तीसगढ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया का पहला प्रांतीय दौरा

​प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम आधिकारिक प्रांतीय दौरे के अंतर्गत कोरबा शाखा में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि सेवा और आध्यात्मिकता का भी अनूठा संगम रहा।

Summer Special Trains 2026: समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी इन तारीखों पर, यात्रियों की भीड़ होगी कम, सफर होगा आसान

​इसी अवसर पर 2026-28 के लिए प्रीति मोदी जी को शाखा अध्यक्ष के शपथ एवम एक नई ‘सृजन शाखा’ की स्थापना की गई, जो नारी शक्ति के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। ​दौरे का शुभारंभ गौशाला में गौ-माता के दर्शन से हुआ।
​प्रेमा जी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का हृदय स्पर्श कर लिया, वहीं पंखुड़ी जी ने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
​यह संपूर्ण आयोजन राष्ट्रीय नेत्र दान एवं अंगदान प्रमुख सरोज जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि जी, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया, कोरबा अध्यक्ष अनिता जी, सत्र 2026-28 की अध्यक्ष प्रीति मोदी जी, कोरबा सृजन शाखा अध्यक्ष मुक्ता जी एवं सीमा गुप्ता जी सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Female Naxalite Encounter- बस्तर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ACM रूपी को किया ढेर, शव बरामद

​प्रांतीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन मे कहा धन दौलत विरासत से मिल सकती है लेकिन मान सम्मान हमे सस्कार से ही मिल सकता है बेटियों की बढ़ती उम्र को देखते हुवे बेटी बचाओ,बहु पढ़ाओ के नारे से किया,साथ ही समिति की सभी बहनों को कम खर्च में अधिक लाभ के कार्य करने का संदेश दिया।उसी के साथ कोरबा शाखा की ऊर्जा और सेवा भाव की उन्होंने प्रशंसा की,और सरोज जी के मार्गदर्शन और सभी बहनों के स्नेह का उन्होंने आभार व्यक्त किया।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026