Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS : हार्डवेयर और पेंट दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट ने लिया विकराल रूप

अंबिकापुर : कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित समलाया मंदिर के पास एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगा बजट सत्र, राज्यपाल का होगा अभिभाषण…

आगजनी की यह घटना महामाया रोड स्थित अमर इंटरप्राइजेज में रात करीब 12 बजे हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई, लेकिन चूंकि दुकान का शटर बंद था, इसलिए दुकान मालिक को इसकी जानकारी देर से मिली। जब दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा, तब स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला मचाया, जिसके बाद दुकान संचालक को घटना की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने सबसे पहले दुकान से लगे घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों और पुलिस की लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Chhattisgarh : घर से 4 लाख का शराब बरामद, बस्तर पुलिस ने ग्रामीण के यहां मारी रेड

CG NEWS : हार्डवेयर और पेंट दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट ने लिया विकराल रूप

इस आगजनी में 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग अन्य स्थानों पर नहीं फैली, वरना इससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। स्थानीय नागरिकों ने भी सूझबूझ दिखाते हुए पहले घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026