CG NEWS – महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने आत्मदाह की कोशिश, गंभीर रूप से झुलसी
दुर्ग में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने आई पुलिस और स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, मकान मालिक से विवाद के चलते उठाया यह कदम।

-
दुर्ग में महिला ने कोर्ट के सामने खुद को आग लगाई।
-
शबाना निशा गंभीर, अस्पताल में भर्ती।
-
मकान मालिक ने बिक्री से किया इनकार, पुलिस घर खाली करने पहुंची।
दुर्ग : जिले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
Chhattisgarh – शिक्षा विभाग का ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम फ्लॉप, सिर्फ 30% शिक्षक कर रहे डिजिटल रिपोर्ट
पीड़िता का नाम शबाना निशा उर्फ रानी (37) है। जो पचरीपारा में किराए के मकान में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही है, उसे जमीन मालिक बेच दे, ताकि वह वहीं रह सके। हालांकि मालिक इसके लिए राजी नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ घर खाली कराने पहुंचा।
इस दौरान उसने सुसाइड की नीयत से खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 95% झुलस गई। पीड़िता को रायपुर के डीकेएस अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां की हालत गंभीर बताई जा रही है। शबाना निशा का राजनीतिक जीवन भी रहा है। वह पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है।







