Chhattisgarhछत्तीसगढ

सर्विस सेंटर से तंग आकर मालिक ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल डालकर फूंक दी अपनी टाटा विस्टा

आरंग :  रायपुर जिले के आरंग में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां ब्लॉक कॉलोनी वार्ड क्रमांक-5 में एक युवक ने अपनी कार समय पर ठीक न होने से नाराज होकर खुद ही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वह खुद भी झुलस गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh : मुंगेली गैंगरेप केस में आरोपी को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

क्या है पूरा मामला..?

जानकारी के मुताबिक गालव सोनकर नामक युवक ने अपनी टाटा विस्टा कार मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर में दी थी। बार-बार शिकायत और चक्कर लगाने के बाद भी कार ठीक नहीं हुई। न पार्ट्स बदले गए, न ही समस्या का समाधान हुआ। लगातार चक्कर लगाने से परेशान युवक का धैर्य जवाब दे गया।

पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे समय से गाड़ी न मिलने और मरम्मत में देरी से नाराज गालव ने गुस्से में कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटों की चपेट में आने से गालव सोनकर भी झुलस गया।

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 जून को मंत्रालय में अहम बैठक, स्वास्थ्य और तबादला नीति पर बड़ा फैसला संभव

अस्पताल में चल रहा इलाज

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसे आग से शरीर के कुछ हिस्से जल गए हैं

इलाके में अफरा-तफरी

सड़क पर खड़ी कार में लगी आग और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

हाथी का कहर… सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर हमला, दो की दर्दनाक मौत

पुलिस कर रही जांच

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि किन परिस्थितियों में वाहन मालिक ने यह कदम उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत में देरी से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया, हालांकि सच्चाई जांच के बाद ही साफ होगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026