AAj Tak Ki khabarChhattisgarhKorbaTaza Khabar

Korba News : फ्लोरामैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं का अनशन जारी, सेहत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, पुलिस पर लगा ये आरोप

Korba News : कोरबा में फ्लोरा मैक्स कंपनी में रुपये निवेश कर हजारों महिलाएं सड़क पर आ गई है। बैंक से लोन वापसी का नोटिस मिलने से परेशान महिलाएं तानसेन चौक पर अनशन पर बैठ गई हैं जिससे उनकी सेहत बिगड़ने लगी है। बीती रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को जबरन एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले आई। महिलाओं का कहना है कि इस दौरान उनके साथ अभद्रता भी गई।

फ्लोरा मैक्स कंपनी में बैंकों से लोन लेकर रुपए निवेश करने वाली महिलाओं के सामने विकट स्थिती निर्मित हो गई है। लोन माफी के लिए तानसेन चौक पर बैठी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठी महिलाओं की सेहत गिरने लगी है। प्रदर्शन के कारण कई महिलाओं ने बिस्तर पकड़ लिया है,बावजूद इसके उनका अनशन जारी है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को जोर जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठाकर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल ले आई। महिलाओं बताया कि उनके प्रदर्शन का प्रशासन जबरदस्ती दमन करना चाहता है। वे जाना नहीं चाहती थी,बावजूद उनके साथ झूमाझटकी की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं को चोट भी लगी है। महिलाओं ने स्पष्ट रुप से कहा,कि जब तक उनका लोन माफ नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा।

Korba News : फ्लोरामैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं का अनशन जारी, सेहत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, पुलिस पर लगा ये आरोप

फ्लोरा मैक्स चीटिंग कांड का यह मामला पूरी तरह से तूल पकड़ चुका है। महिलाओं के करोड़ों रुपए ठगने वाले कंपनी के कर्ता-धर्ता जेल में है और महिलाएं लोन माफी के लिए सड़क पर जमी हुई हैं। कड़ाके की ठंड में महिलाओं की सेहत पर बुरा प्रभाव ना पड़े इस कारण पुलिस उन्हें अस्पातल ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *