Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में टायर रिसाइक्लिंग प्लांट में धमाका, 8 गंभीर रूप से झुलसे, 9 महीने का बच्चा भी घायल

रायगढ़ के खरसिया में मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 8 मजदूर और 9 महीने का बच्चा झुलसे, सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी

  • रायगढ़ खरसिया में मंगल कार्बन प्लांट में धमाका

  • 8 मजदूर और 9 महीने का बच्चा गंभीर रूप से झुलसे

  • सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को टायर रिसाइक्लिंग के दौरान बॉयलर में जोरदार धमाका हाे गया। इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें एक 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। खरसिया थाना से म‍िली जानकारी के अनुसार मंगल कार्बन प्‍लांट बानीपाथर में आज जोरदार धमाका हो गया, ज‍िसकी चपेट में आने से एक नौ माह का बच्‍चा सह‍ित आठ मजदूर झुलस गए हैं। सभी घायलों को ज‍िला अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों का पुलिस पर हमला, वाहन में लगी आग, आरोपी फरार! MP से 2 गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई। टायर गलाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक हुए इस ब्लाॅस्ट से निकली गर्म गैस और आग ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। विशेष रूप से नौ महीने के मासूम की स्थिति बेहद चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने (रिसाइक्लिंग) का काम चल रहा था।

छत्तीसगढ़ स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से 10 अप्रैल तक, कक्षा 1 से 11वीं तक के लिए दिशा-निर्देश जारी

आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर के भीतर दबाव अधिक बढ़ने या किसी तकनीकी खामी की वजह से यह विस्फोट हुआ। पुलिस और तकनीकी टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर यह ब्लास्ट कैसे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहा कि जांच के बाद यदि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026