FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

चेंबर भवन रायपुर में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, बाल श्रम निषेध अभियान का हुआ शुभारंभ

व्यापारिक सफलता तभी पूर्ण मानी जाएगी जब वह सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जुड़ी हो- अमर सुल्तानिया

जांजगीर चाम्पा – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक गत दिवस दोपहर चेंबर कार्यालय, चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, रायपुर में सम्पन्न हुई। चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपने उद्बोधन में 75 दिनों की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि चेंबर की पहल पर प्रदेश में सिंगल विंडो प्रणाली लागू हुई। वहीँ प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया ने कहा कि व्यापारिक सफलता तभी पूर्ण मानी जाएगी जब वह सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जुड़ी हो इस अवसर पर अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े की उपस्थिति में बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बाल श्रम के विरुद्ध सख्त कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की।

अध्यक्ष श्री थौरानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भविष्य में तकनीकी जागरूकता हेतु कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। चेंबर की वेबसाइट के माध्यम से अब व्यापार से जुड़े नियम-कानूनों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा, “बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह हमारे सामाजिक मूल्यों और भविष्य की पीढ़ी के साथ अन्याय भी है। चेम्बर की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस दिशा में जागरूकता फैलाए और सभी व्यापारियों को प्रेरित करे कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बच्चों से कोई कार्य न कराएं। व्यापारिक सफलता तभी पूर्ण मानी जाएगी जब वह सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जुड़ी हो। जहां तक व्यापारिक हितों की बात है, चेम्बर सदैव व्यापारियों की आवाज़ बनकर सरकार और नीतिगत मंचों तक उनकी बात पहुँचाता रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि राज्य में व्यापारिक माहौल सरल, पारदर्शी और प्रगतिशील बने। हम आने वाले समय में टेक्नोलॉजी, कानून और डिजिटल व्यापार से जुड़ी कार्यशालाओं के माध्यम से व्यापारियों को और सक्षम बनाएंगे।”

इस अवसर पर महिला चेंबर का गठन कर डॉ. ईला गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, प्रदेश के पांचों संभागों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश महामंत्री अमर सुल्तानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल केडिया, प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल, जांजगीर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अकलतरा अध्यक्ष विजय केडिया सहित प्रदेश भर के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026