Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: व्हाट्सएप पर मासूमों की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डोंगरगढ़ : सोशल मीडिया की दुनिया में छिपे अपराधियों पर अब तकनीक की पैनी नजर है. महिला और बच्चों से जुड़े ऑनलाइन अपराधों पर निगरानी के लिए भारत सरकार की विशेष साइबर यूनिट सीसीपीडब्ल्यूसी (CCPWC) के अलर्ट के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने एक गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है.

उत्कल समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद हमीद गौरी, वार्ड क्रमांक 19 कचहरी चौक, डोंगरगढ़ का रहने वाला है. जांच में सामने आया कि वह अपने व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए नाबालिग बच्चों और महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर रहा था.

Korba News: परिजनों की फटकार से आहत 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार सदमे में

यह मामला राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की निगरानी में सामने आया, जिसके बाद साइबर क्राइम रिपोर्ट थाना डोंगरगढ़ को भेजी गई थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत अपराध क्रमांक 254/2024 दर्ज किया. गिरफ्तारी से पहले आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता और सटीक कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026