AAj Tak Ki khabarExclusive

बड़ी खबर – रांची में ईडी की बड़ी रेड, मंत्री के पीए के नौकर के घर मिले २० करोड़ रुपए

झानखंड – रांची में सोमवार को ईडी ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें इंजीनियर और नेताओं के घर शामिल हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल नौकर के घर से 20 करोड़ कैश मिला है। नोटों की गिनती जारी है।

यह छापेमारी धुर्वा के सेल सिटी इलाके के अतिरिक्त बोड़ेया मोरहाबादी में रोड में चल रही है। सूचना है कि ईडी आज जिनके यहां छापेमारी कर रही है, उन सबके तार चीफ इंजीनियर रह चुके वीरेंद्र राम से जुड़े हैं।

वीरेंद्र राम मामले को लेकर ही ईडी ने कार्रवाई की है। रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के आवास पर छापेमारी चल रही है।

फरवरी में वीरेंद्र राम के यहां पड़ा था छापा

बीते साल 22 फरवरी को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था। इस दौरान वीरेंद्र राम द्वारा बनाई गई कंपनियों के अलावा 100 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला था। छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ रुपए के जेवरात और करीब 30 लाख रुपए नकद भी मिले थे।

ईडी ने जमशेदपुर निगरानी थाने में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के खिलाफ दर्ज घूसखोरी के एक मामले को जांच के लिए इसीआइआर के रूप में दर्ज किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *