FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Durg Opium Farming : अफीम किसान ताम्रकार परिवार पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दुकान पर चलाया बुलडोजर

Durg Opium Farming : दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। इससे पहले अफीम खेती मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Anti Naxal Operation: नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, माओवादियों के गढ़ में बनाए गए 6 नए कैंप

प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में सरकार की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से अफीम के पौधे उखाड़ लिए गए हैं। पुलिस ने 4 ट्रैक्टर फसल जब्त किया है। अब इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है।

Good News for Youth: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12 मार्च को निकली बंपर भर्ती, इतने पदों पर होगा चयन

ऐसे में पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है, परमिशन मिलते ही अफीम को नष्ट कर दिया जाएगा। मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह उखाड़ दिया है, जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है। फसल को चार ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026