FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Durg Minor Rape Murder Case: विधायक ने SC के 5 वकीलों को किया हायर, दुर्ग दरिंदगी केस लड़ेंगे

Durg Minor Rape Murder Case: दुर्ग में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानीय वकीलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम केस लड़ेगी. इस बात की जानकारी देते हुए वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिले.

CG News : बाथरूम में खुद को बंद कर छात्रा ने लगाई आग, सुसाइड से परिजन सदमे में

विधायक रिकेश सेन ने मीडिया से चर्चा में बताया कि बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी निःशुल्क सेवा देंगे. वहीं सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भिलाई आएगी. हम लगातार उनके संपर्क में हैं. बांसुरी स्वराज से भी बातचीत चल रही है. इस कानूनी लड़ाई में वकीलों का जो भी खर्च होगा, मैं खुद जनसहयोग से वहन करूंगा. रिकेश सेन ने कहा कि सबूत के अभाव में लोग छूट जाते हैं. मैं अभी दिल्ली गया था, जहां मैंने पांच बड़े वकीलों से मुकदमा लड़ने की बात की है. इसके साथ तय किया कि स्थानीय स्तर में दुर्ग जिले के पांच अधिवक्ता नि:शुल्क इस पूरे प्रकरण को देखेंगे. सबसे बड़े क्रिमिनल वकील राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में पांच लोगों का पैनल इस मामले को देखेगा.

Saif Ali attack case: चाकू के 3 टुकड़े, उंगलियों के निशान… सैफ अली हमला केस में 1 हजार पन्नों की चार्जशीट से बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि इसका पूरा खर्च जन सहयोग से हम वहन करेंगे. मुझे लगता है अगर ऐसे प्रयास होंगे तो निश्चित रूप से आरोपी को फांसी के तख्ते तक पहुंचाएंगे. बच्ची परिजनों को सहयोग मिले इसको लेकर सरकार ने व्यवस्था कर ली है. उसके परिवार को कुछ सहयोग दिया जाएगा. अभी तो आरोपी को फांसी के तख्ते तक पहुंचना है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026