दुखद खबर/ रात में सोया SECL कर्मी फिर नही उठा,कुसमुंडा क्षेत्र में शोक की लहर…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर एमडी कॉलोनी में निवासरत व SECL कुसमुंडा में कार्यरत शरणजीत सिंह उम्र लगभग ५५ वर्ष की आज दुखद मृत्यु हो गई। वे बीते कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे उनका अपोलो बिलासपुर में इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने बताया की बीते शनिवार की रात वे अपने कमरे में सो रहे थे सुबह उठाने पर वे नही उठे उनकी सांसे उखड़ चुकी थी। कोरोना काल में उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। वे अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। आज रविवार को दोपहर १ बजे विकास नगर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जावेगा। हमारा कुसमुंडा परिवार मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहने शक्ति प्रदान करने प्रभु से कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *