Chhattisgarhछत्तीसगढ

DSP Kalpana Verma Suspended: DSP कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, होटल व्यवसायी संग कथित लेनदेन का वीडियो वायरल होते ही बड़ा एक्शन

व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें, जांच पूरी होने तक सेवा पर लटका रहेगा फैसला

  • DSP कल्पना वर्मा निलंबित, राज्य सरकार का एक्शन

  • प्यार, ब्लैकमेल और 2 करोड़ की कथित धोखाधड़ी

  • नौकरी पर फैसला जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा

DSP Kalpana Verma Suspended: छत्तीसगढ़ पुलिस की बहुचर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा को विष्णु देव साय सरकार ने 5 फरवरी 2026 को निलंबित कर दिया है. डीएसपी कल्पना वर्मा पर रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने लव, ब्लैकमेलिंग और करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों की बातचीत की व्हाट्सएप चैट भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. अब लोगों में चर्चा है कि क्या डीएसपी कल्पना वर्मा की सरकारी नौकरी चली जाएगी? हालांकि इस सवाल का जवाब मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद ही मिलेगा.

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, अगले 2 दिन तापमान में होगी गिरावट

डीएसपी कल्पना वर्मा के निलंबन आदेश में यह भी लिखा है कि शिकायत की शुरुआती जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच में दिए गए कथन और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करना एवं अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित किया गया है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के खिलाफ है.

DSP Kalpana Verma Suspended Deepak Tandon Case Raipur Chhattisgarh

कौन हैं डीएसपी कल्पना वर्मा?

बता दें कि निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में साल 2017 बैच की अधिकारी हैं. मूल रूप से रायपुर की रहने वाली डीएसपी पर रायपुर के ही होटल व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया था कि कल्पना ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे महंगे तोहफे व नकदी मिलाकर कुल दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

पुटपुरा चौक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव का आत्मीय स्वागत

डीएसपी कल्पना वर्मा व दीपक टंडन की लव स्टोरी

दीपक टंडन के अनुसार साल 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा महासमुंद में तैनात थीं. तब वे अपने कुछ साथियों के साथ उनके VIP रोड स्थित होटल आई थीं. वहीं उनसे पहली मुलाकात हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई. दोनों दीपक टंडन के होटल में मिलने भी लगे. मुलाकात के CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026