CG – गंगरेल सरकारी क्वार्टर में डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव मृत मिले, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत मिले डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की मौत पर जांच जारी

धमतरी : जिले में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव अपने गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दरअसल, धमतरी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी निवासी शिव प्रसाद ध्रुव गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।
आज सुबह जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वे अंदर अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। किसी भी संदिग्ध स्थिति या अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।





