Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba News – नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग, डेढ़ घंटे तक मचाया हंगामा

कोरबा – दर्री बैराज के पास 20 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में नहर में छलांग लगा दी। युवक डेढ़ घंटे तक नहर में रहा और लोगों को परेशान करता रहा। नहर में कभी पिलर के आगे जाता, तो कभी पीछे आ जाता। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल में वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

“जब तक सूरज चांद रहेगा…” नारों के बीच निकली शहीद ASP की अंतिम यात्रा, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्थानीय युवक शुभम बंजारे ने हिम्मत दिखाई। वह तैरना जानता था, इसलिए नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम मोहित है। वह दर्री डैम के नीचे की बस्ती का रहने वाला है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के फिर बढ़े कदम, आज मिले 6 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 44

वह मानसिक रूप से परेशान था और उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहित अच्छा तैराक है, इसलिए उसके डूबने का खतरा नहीं था।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026