FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : सामुदायिक अस्पताल में नशे में धुत शिक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा, तोड़फोड़ और गाली-गलौज से मचा हंगामा

बलरामपुर : विकासखंड शंकरगढ़ के सामुदायिक अस्पताल में शराब के नशे में धुत शिक्षक ने हाईवोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया. परिजन के इलाज लिए साथ पहुंचे शिक्षक ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया. स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिसकर्मी से भी वह गाली-गलौच करने लगा. परिजनों ने उसके हाथ-पैर बांधकर किसी तरह उसे काबू में किया.

GRP की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग रेलवे स्टेशन से अपहृत मासूम 18 माह बाद बरामद, तमिलनाडु से आरोपी दबोचा गया

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक प्रमोद एक्का रेहड़ा हाई स्कूल में पदस्थ है. 15 अगस्त की दोपहर वह अपने बीमार परिजन और अन्य लोगों के साथ शंकरगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचा था. इस दौरान उसने शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थिति को संभालने के लिए परिजनों को मजबूरी में उसके हाथ-पैर बांधने पड़े. इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंच गई. आरोपी ने पुलिसकर्मी से भी गाली-गलौच की.

रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने चार संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 132, 221, 324(3), लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम 1984 की धारा 3, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2002 की धारा 36(च)(2) और चिकित्सा सेवक सुरक्षा अधिनियम 2010 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026